लंबित कार्यों में एक सप्ताह में प्रगति सुनिश्चित करें: डीएम
-सिकरहना अनुमंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की हुई समीक्षा
-कार्य में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी
पूर्वी चम्पारण। जिले के सिकरहना अनुमंडल सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।
बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 26 की आवास स्वीकृति, आवास की पूर्णता, केवाईसी, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना शामिल था। समीक्षोपरांत डीएम ने निदेशित किया कि लंबित कार्यों में एक सप्ताह में प्रगति सुनिश्चित करें। जबकि आवास प्लस, 2024 के माध्यम से सर्वेक्षित नए लाभुकों का सत्यापन के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, संबंधी उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। ओडीएफ प्लस मॉडल एवं मॉडल गांव का सत्यापन की समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारियों को मनरेगा के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही आवास सहायक सहित पंचायत रोजगार सेवक के कार्यो का प्रतिदिन समीक्षा का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरते वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री सोलर लाइट स्ट्रीट योजना के क्रियान्वयन एवं सोलर लाइट का विस्थापन, पंचायत सरकार भवन के निर्माण एवं लंबित सरकार भवन के में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्ध कराने तथा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को खाली करने का सख्त निर्देश दिया। दाखिल खारिज, भूमि विवाद, अभियान बसेरा, भू-मापी, आधार सीडिंग एवं एलसी की लंबित मामलो के शीघ्र निष्पादन का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि अधिकारी मौजूद थे।

