सड़क हादसे के बाद पुलिस पर हमला करने वालो की खोज तेज

सड़क हादसे के बाद पुलिस पर हमला करने वालो की खोज तेज
Facebook WhatsApp

कोटवा। दीपऊ कट पर सड़क हादसे के बाद पुलिस पर हमला करने वालो की खोज में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कारवाई में फोटो और वीडियो से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद हमलावरों से निपटा जायेगा। सूत्रों की माने तो दो लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया है कि सड़क हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है ।दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजन के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।जानकारी के मुताबिक कररिया के मृत अशोक साह के परिजन थाने पर पहुंचे है जो अपना आवेदन पुलिस को सौंपगे।

इधर घटना के तीसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने और कारवाई प्रारंभ नहीं होने की चर्चा लोगों में लगातार चल रही है। बता दे कि थाना क्षेत्र के दीपउ कट पर रविवार 30 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे के तीसरे दिन भी पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है जिसको लेकर स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हैं । उक्त सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया और एक एनएचआई के रोड एमबुलेन्स को आग के हवाले कर दिया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page