जमुई घटना को लेकर कांग्रेसजनों ने किय जोरदार प्रदर्शन, सीएम से इस्तीफे की मांग

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जमुई जिले में कोचिंग से लौट रही 10 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा और छात्र के साथ सरेआम हुई छेड़खानी, मारपीट और अमानवीय दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में 

 जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण, (गोविंदगंज) द्वारा गानधी आश्रम, बंजरिया पंडाल से जानपुल चौक तक एक दिवसीय धरना एवं आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

 जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर पांडेय ने कहा कि जमुई की यह घटना अत्यंत शर्मनाक और विचलित करने वाली है, जिसने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है. जब देश और राज्य में “बेटी बचाओ” और “नारी शक्ति” के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब हमारी बेटियां सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं।  मुख्य विपक्षी नेताओं ने भी इस घटना को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण ने इस घटना के विरोध में राज्य सरकार के मुखिया से इस्तीफा की मांग की है। उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन कोषाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि ओसैदूर रहमान खान, मदन प्रसाद कुशवाहा, नंदकुमार चौबे, मुख्तार आलम,  महेन्द्र पाठक,  किरण कुशवाहा, रमेश सहनी, ब्रजेन्द्र तिवारी ,मो. नेयाज अहमद, मो0 अजहर हुसैन अंसारी,  रमेश श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार मिश्रा,  विश्वनाथ चैरसिया,  राजकुमार अंजुमन, अवनीश कुमार सोनू, अशफ़ाक आलम, पप्पू यादव, शैलेश कुमार ठाकुर,  अवध किशोर सिंह, लालबाबू, अमित कुमार,श ललन कुमार, ब्रजेश तिवारी, रंजन सहनी, मिंटू राय, धीरज राय, रविरंजन सिंह, आलोक राय, रजनीश ठाकुर, मनीष कुमार,  जितेंद्र कुमार यादव, शशिभूषण यादव सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page