अज्ञात उर्वरक तस्करों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
सिकरहना। कृषि विभाग द्वारा सीमा से खाद तस्करी करते अज्ञात खाद तस्करों के खिलाफ जितना थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उर्वरक इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकुमार पासवान तथा कृषि सलाहकार के साथ शनिवार देर शाम छापेमारी की। रेगनिया से बड़ी संख्या में खाद तस्कर साइकिल से खाद लेकर नेपाल जा रहे थे, जैसे हीं तस्करों की नजरें टीम पर पड़ी, वे खाद फेंक कर नेपाल सीमा की ओर भाग गए। मामले की जानकरी मिलते हीं जितना पुलिस घटना स्थल पहुंची। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की हैं।

