राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुरू किया व्यापक गृह संपर्क अभियान
पीपराकोठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्पूर्ण देश में 22 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुशील कुमार पाण्डेय, जिला प्रचारक शिवम सोनू, नगर संघचालक उदय नारायण सिंह के स्वयंसेवकों ने प्रखंड में गृह संपर्क किया। इस अवसर पर प्रत्येक घरों में एक-एक पत्रक व पुस्तक का वितरण किया गया। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों की टोली मंडल स्तर के सभी गांवों के प्रत्येक घरों व परिवारों तक पहुंच कर उनको संघ के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ पत्रक और वर्णिका उपलब्ध करा रहे हैं।
साथ ही स्थानीय निवासियों को संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। बताया कि अभियान के दौरान हर व्यक्ति और परिवार को संघ द्वारा प्रस्तावित ‘पंच परिवर्तन’ को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर कोटवा प्रखंड के संपर्क प्रमुख लोकप्रिय राजेश, सोमनाथ पांडेय, आलोक कुमार शर्मा, बजरंग दल के उज्ज्वल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

