वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में अपनी उर्जा लगाएं युवा: राष्ट्रपति

वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में अपनी उर्जा लगाएं युवा: राष्ट्रपति
Facebook WhatsApp

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज युवाओं का आहृान किया कि वे वर्ष 2047 तक वि​कसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन, आत्मसंयम के साथ अपनी उर्जा लगाएं।युवा दुनिया के समक्ष आने वाली पर्यावरण असंतुलन सहित तमाम चुनौतियाें को भी स्वीकार करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की नींव को मजबूत बनाएं।

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वे 35 हजार युवाओं की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश हैं और जंबूरी के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। उन्होंने स्काउट गाइड के विचारों और उदृेश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि देश के कोने कोने से आए युवाओं ने यहां जो सीखा है, उसे अपने स्कूल-कालेज और गांव व समाज में जाकर दिखाएं ताकि अधिक से अधिक युवा प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने युवाओं के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राेजगार के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रखे हैं, युवा इन कार्यक्रमों से जुडें और अपनी उर्जा और अनुशासन का उपयोग वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए करें।

देश की युवा शक्ति का आहृवान करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज दुनिया में पर्यावरण असंतुलन जैसी कई तरह की चुनौतियां हैं और इनका मुकाबला करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। जंबूरी को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के अनूकूल बनाना महत्वपूर्ण है। प्रकृति के साथ रहना बेहतर है।

समाराेह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्काउट गाइड के अनुशसन, आत्म संयम और शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जंबूरी के अनुशासन काे पूरे लखनऊ ने देखा है। यहां कई प्रकार के सांस्कृतिक, साहित्यिक व रोमांचक कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंबूरी के सफल आयोजन ने इस साल के प्रारंभ में प्रयागराज में हुए महाकुंभ के सफल आयोजन की याद दिला दी है, जिसमें देश विदेश से करोडों भक्त आए थे। उन्होंने युवाओं का आहृान किया कि वे जंबूरी की थीम युवा भारत सशक्त भारत के अनुरूप कार्य करें और एक भारत श्रेष्ठ भारत में अपना योगदान दें। इसके पहले अपने संबाेधन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इस आयोजन में भाग लेने वाले युवा सेवा, अनुशासन और धैर्य को अपनी पूंजी बनाएं।

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु सहित सभी अतिथियों ने स्काउट गाइड की पत्रिका का विमोचन भी किया। अतिथियाें काे प्रतीक चिहृन व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अनिल कुमार जैन ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डाॅ जैन ने आयाेजन की सफलता का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।

इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन समारोह में भारत स्काउट गाइड का मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम की बड़ी मनोहरी प्रस्तुति रही। उत्तर प्रदेश में 61 साल बाद जंबूरी का यह आयाेजन 23 नवंबर से शुरु हुआ था और इसमें देश विदेश के 35 हजार से अधिक प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page