रक्सौल चैंबर की बैठक में नगरपरिषद को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर हुई चर्चा
रक्सौल।नगर परिषद के सभागार में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एवं कार्यवाहक सभापति श्रीमती पुष्पा देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल को स्वच्छ व सुंदर बनाने मे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक पहल हेतू रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ साथ लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, राम रसोई, भारत विकास परिषद् आदि अन्य स्वंयसेवी संस्थाओं ने भी अपने अपने सुझाव साझा करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव सह मिडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद चौरसिया ने अपने संबोधन मे अप्रत्याशित मतों से दुसरी बार विजयी हुए भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का हार्दिक स्वागत करते हुए रक्सौल की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।साथ इसको लेकर 18 बिंदुओं को प्राथमिकता से इंगित करते एक ज्ञापन सौंपा। जिसे विधायक श्री सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी, एवं कार्यवाहक सभापति ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगरपरिषद की बोर्ड बैठक मे प्रमुखता से रखने व क्रियान्वयन हेतु आशान्वित किया। जिसके पश्चात् सभागार मे उपस्थित सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। वहीं साथ मे चैंबर के सभी सम्मानित सदस्यों ने विधायक, कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभापति को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फुलों की माला पहनाकर पुरजोर तरीके से अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। बैठक मे चैंबर के अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सचिव राज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप शाह, सहसचिव गिरधारी लाल श्रीवास्तव, रमेश कुमार, अजय कुमार, अरविंद कुमार,संस्थापक शिवपूजन प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, आलोक कुमार श्रीवास्तव, दिनेश धनोठिया, रजनीश प्रियदर्शी, लायंस क्लब से गणेश धनोठिया, सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, पंकज वर्णवाल, अमोद कुमार, नगरपरिषद के ब्रांड एंबेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ आदि के साथ साथ अनन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। जिसकी जानकारी चैंबर के महासचिव सह मिडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद मौजूद थे ।

