अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के छतौनी थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक चाकू, 22 हजार 830 रुपये नकद, एक ब्लेड, एक पिलास एक कैची व 3 मोबाइल फोन व तीन साड़ी बरामद किया गया है।सदर वन के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो शातिर बदमाशों में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के कोरावली थाना के नगला उसर गांव के निवासी शेर सिंह, गजराज सिंह, विष्णु प्रसाद व राकेश कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि सभी बस पड़ाव में यात्रियों के बैग व चेन चोरी की घटना को अंजाम देते थे।यह सभी
शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी गौरी शंकर प्रसाद की मां के बैग काटकर नकदी चोरी कर ली गई थी। बस में बैठने के दौरान जब इस बात का खुलासा हुआ तो गौरी शंकर ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।
जिसके आधार पर छतौनी थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक के अलावा थानाघ्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा मो. फिरोज, स्वामी नाथ यादव व मुकेश कुमार शामिल थे। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश उत्तर बिहार के कई जिलो में घटना को अंजाम दे चुके है।गिरफ्तार बदमाशों का सरगना गजराज सिंह पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के कोरावली थाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ कांड का भी आरोपी है। 2012 में पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के बाद से वह फरार चल रहा है।
वहीं गिरफ्तार अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावे बिहार के मोतिहारी व मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न शहरो में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। मोतिहारी पुलिस ने बिहार सभी जिलाें के पुलिस अधीक्षकों को इन बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना दी है।इसके साथ ही इन बदमाशो ने पूछताछ मे बताया कि सभी मोतिहारी के छतौनी में एक लाज में किराए पर रूम लेकर बुधवार से ठहरे थे। चारो बदमाश अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की सुबह सुगौली स्टेशन पर उतरे तथा वहां से मोतिहारी में आकर एक लाज किराया पर लिया था। हालांकि शाम को एक घटना को अंजाम देने के बाद इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल पुलिस इस गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

