पत्रकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन.

पत्रकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन.
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। रामगढ़वा के पत्रकार सह शिक्षक के रेयाज अलाम उर्फ लड्डू की रक्सौल सड़क हादसे में आकस्मिक निधन की खबर पर गुरुवार की संध्या शहर के ठाकुर राम मथुरा प्रसाद हाई स्कूल के खेल मैदान में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों स्थानीय पत्रकारों एवं समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर पत्रकार रेयाज आलम उर्फ लड्डू की निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। पत्रकारों ने लड्डू की निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बहुत कम समय में पत्रकारिता में अपनी पहचान स्थापित किया था। वे निर्भीक,निडर कर्मशील एवं बेवाक पत्रकार   के रूप में रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में जाने जाते थे। वही समाजसेवी प्रभु नारायण ने बताया कि हमलोग घोड़ासहन-रक्सौल नहर रोड़ में पुल एवं सड़क निर्माण को पूर्व में सिकटा से पदयात्रा करने की बात कही। सरकार से उक्त सड़क की चैड़ीकरण एवं पुल पुलियो के पुनः निर्माण की मांग की है। मौके पर पत्रकार राहुल कुमार,प्रभु प्रसाद यादव,राजीव श्रीवास्तव,राजू सिंह,राजीव रंजन,रणधीर द्विवेदी,रिकेश मिश्रा, त्रिभुवन यादव,बिक्की विजेन्द्र सहित अन्य शामिल रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page