छात्र-छात्राओ को दी गई मौलिक संवैधानिक जानकारी
– एमएस काॅलेज में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस
मोतिहारी। एमएस काॅलेज में मनाया गया संविधान दिवस मुंशी सिंह महाविद्यालय, की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। भारतीय संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और छात्र-छात्राओं में संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित था। समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर श्प्रस्तावना की दीवार पर शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के द्वारा हस्ताक्षर कर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की गयी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन हक ने किया।

जबकि वक्ता के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नगेंद्र कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुमार, डॉ. पवन कुमार, महाविद्यालय से डॉ. आफरीन खानम, डॉ. विदुषी दीक्षित ने अपने वक्तब्य दिए। वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। दूसरे सत्र में भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मनोहर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रूपकथा घोष एवं डॉ. शशिकांत यादव शामिल थे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गौरव भारती ने की।

