एमएस कॉलेज में लैंगिग समानता विषयक संवाद का आयोजन
लापता लेडीज फिल्म का हुआ स्क्रीनिंग
मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में ‘लैंगिक समानता’ विषय पर एक चर्चात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘लैंगिक समानता’ पर खुला संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने समकालीन समाज में लैंगिक असमानताओं, महिला सुरक्षा, समान अवसर, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे गये। तत्वश्चात् किरण राव द्वारा निर्देशित ‘लापता लेडीज’ फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई।
फ़िल्म के माध्यम से यह संदेश उभर कर आया कि प्रत्येक महिला अपने सपनों और अस्तित्व के साथ एक स्वतंत्र व्यक्तित्व है, जिसे सम्मान और समान अधिकार मिलना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन हक़. ने इस रचनात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों में लैंगिक समानता की भावना और जागरूकता को महत्त्व को बताया। उन्होंने एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में सामाजिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाते हैं। इस अवसर पर डॉ. मनोहर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार, डॉ. ख़ानम आफरीन, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. कौसर नाज़, डॉ. रूपकथा घोष डॉ. नितीश कुमार आदि सहित एन.एस.एस स्वयंसेवियों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी निभाई।

