स्व. महावीर प्रसाद की मनाई गई 36वीं पुण्यतिथि
हरसिद्धि। दान वीर और कई संस्थानों में भूमि दान देने वाले भूमि दाता स्व. महावीर प्रसाद की 36वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। स्व.महावीर प्रसाद ने इंटर कॉलेज, गांधी उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के निर्माण में भूमि दान देकर शिक्षा को हरसिद्धि जैसे सुदूर इलाके को अग्रणी क्षेत्र तक ले जाने में उक्त सहयोग किए। उनके पुण्यतिथि पर स्व. महावीर प्रसाद के सुपुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पौत्र राकेश कुमार गुप्ता ने उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जबकि इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने भी माल्यार्पण किया। हरसिद्धि के दो कर्मवीर सपूत स्व.महावीर प्रसाद एवं स्व. रामेश्वर महतो ने हरसिद्धि के शिक्षण संस्थान में भूमि दान देकर हमेशा के लिए अमर हो गए। मौके पर मुन्ना कुशवाहा, प्रो. बलिराम प्रसाद, पूर्व प्राचार्य रामबाबू प्रसाद, मिथिलेश कुमार, प्रो. रविंद्र कुमार, प्रो. शंभू शरण प्रसाद, गांधी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन, सरस्वती शिशु विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद, विजय कुमार, शिक्षक हीरा अग्रवाल, अजय सुल्तानिया, नरेश अग्रवाल, जागेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व मुखिया आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

