पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में दो युवको को किया गिरफ्तार

पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में दो युवको को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



हरसिद्धि।अरेराज मुख्यमार्ग के चन्द्रहिया चौक के समीप पुलिस की गश्ती दल ने रविवार की मध्य रात्रि में संदिग्ध स्थिति में दो युवकों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार युवक में यादवपुर पंचायत के दुघही मलाही टोला लोचन सहनी के पुत्र रंजीत सहनी तथा रहमान अंसारी ग्राम चंद्रहीया निवासी के पत्र जुनैद अंसारी बताए जाते हैं, पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्ती दल के द्वारा 1 बजे रात्रि में चंद्रहिया चौक के समीप संदिग्ध हालत में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ के बाद 128 की कार्रवाई करते हुए अरेराज न्यायालय में भेज दिया गया ,उन्होंने बताया कि दोनों युवक एक साथ चौक पर इधर-उधर घूम रहे थे ,जिस पर गश्ती दल की नजर पड़ी और गिरफ्तार किया, पूछताछ में कुछ नहीं बता पाया, जिसके लिए थाना लाया गया, थाना आने के बाद दोनों ने अपना नाम पता सही बताया, जिसकी सत्यापन करते हुए न्यायालय में भेज दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page