नकाबपोश बदमाश ने महिला के सिर पर हमला कर किया घायल

नकाबपोश बदमाश ने महिला के सिर पर हमला कर किया घायल
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में गुरुवार की देर शाम एक महिला पर नकाबपोश बदमाश ने लोहे की रड से हमला कर दिया। नतीजतन वह घायल होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार सुशीला देवी नामक महिला घास लेकर घर लौट रही थी। इस बीच अचानक हमला कर दिया गया। घायल महिला को ग्रामीणो के सहयोग से मोतिहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुशीला देवी ने बताया कि खेत से घास काटकर लौट रही थी कि रास्ते में पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार लगने से उनके सिर पर रखा घास का बोझा नीचे गिर पड़ा।जब वह चिल्लाने लगी तब वह भाग निकला।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हमलावर मुंह बांधे हुए था। फलस्वरूप उसकी पहचान नहीं हो पायी। मामले में घोड़ासहन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page