पिकअप पर लदा 58 पेटी शराब सहित लोडेड कट्टा बरामद

पिकअप पर लदा 58 पेटी शराब सहित लोडेड कट्टा बरामद
Facebook WhatsApp

कोटवा। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले भर में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर भोपतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाजिया कला मोड़ स्थित ब्रह्म स्थान के पास से पिकअप गाड़ी पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। वही गाड़ी के चालक के सीट के नीचे से एक लोडेड कट्टा भी बरामद की गई है।

जब्त पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05सी -2418 बताया गया है । उक्त वाहन पर पर 58 पेटी अँग्रेजी शराब , प्रत्येक पेटी में 48 पीस टेट्रा पैक , मात्रा 180 एमएल लदी थी। जब्त शराब कुल 2784 पिस टेट्रा पैकेट , लिक्विड की मात्रा 501.12 लिटर बताई गई है। हालांकि गाड़ी का चालक सहित तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा।

पुलिस ने शराब जब्त करने के बाद जब गाड़ी का तलाशी लिया तो गाड़ी के तलाशी के क्रम में चालक के सीट के नीचे हरे रंग के मैट से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। फरार गाड़ी चालक एवं उसके सहयोगी शराब कारोबारी को चिन्हित किया गया है।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि शराब तस्कर चिन्हित किए गए है, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रहीं है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page