बीरगंज–रक्सौल मैत्री पुल स्थित सीमा सुरक्षा बीट निर्माण को लेकर किया गया शिलान्यास

बीरगंज–रक्सौल मैत्री पुल स्थित सीमा सुरक्षा बीट निर्माण को लेकर किया गया शिलान्यास
Facebook WhatsApp


रक्सौल। बीरगंज महानगरपालिका द्धारा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा, ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर एवं जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के सहयोग में सीमा सुरक्षा बीट के निर्माण कार्य का गुरूवार को शिलान्यास किया गया।

ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जय प्रकाश खेतान की अध्यक्षता में सम्पन्न शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रमुख राजेशमान सिंह रहे। विशेष अतिथियों में जिल्ला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख भोला दहाल, जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा के डीएसपी राजु कार्की, ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख युवराज कटवाल, सरसफाई महाशाखाका सर्फुदिन मिया, महानगरपालिकाका नगर प्रहरी प्रमुख हरी भुसाल, सशस्त्र प्रहरी बल नं. 13 गण हेडक्वार्टर प्रमुख पुरन चन्द्र भट्ट, तथा बीरगंज भन्सार डीएसपी पुरुषोत्तम भण्डारी,नेपाल ईनोभेटिभ सोसाइटी बीरगंज के अध्यक्ष कमल चौगाई सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियो की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारी, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि, पत्रकार, नागरिक समाज तथा स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
बीरगंज वडा नं. 16 स्थित मैत्री पुल के नजदीक निर्माण होने वाले इस सीमा सुरक्षा बिट से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर राजेश मान सिंह ने कहा कि बीरगंज जैसा सीमावर्ती शहर सुरक्षा के मजबूत ढाँचे का मोहताज है।उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बिट के निर्माण से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, सुरक्षा सयंत्र की प्रभावशीलता में वृद्धि तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page