सुगौली चीनी मिल का पेराई सत्र 21 नवंबर से होगा शुरू

सुगौली चीनी मिल का पेराई सत्र 21 नवंबर से होगा शुरू
Facebook WhatsApp

सुगौली।एचपीसीएल चीनी मिल में शुक्रवार से गन्ने की पेराई सत्र शुरू हो जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को किसानों द्वारा जोर शोर से गन्ने की कटाई शुरू कर दी गई है। चीनी मिल में गन्ने उपलब्ध कराने को लेकर किसानों के बीच चालान निर्गत कर दिया गया है। चीनी मिल चलने की सूचना पर किसानों ने राहत की सांस ली है। अब किसानों में अगले फसल बुवाई की उम्मीद बढ गई है।

Lavc57.89.100

इस वर्ष सुगौली चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना फसल का कुल रकबा छब्बीस हजार एकड़ सर्वेक्षित हुआ है। जिसका अनुमानित गन्ना उत्पादन 50 लाख क्वींटल है। चीनी मिल प्रबंधन द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान की जाएगी। एचपीसीएल चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार से इस साल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों के बीच गन्ना खरीद के लिए चलान निर्गत कर दिया गया है। पहले दिन के लिए पन्द्रह हजार क्विंटल, दुसरे दिन पचीस हजार क्विंटल और तीसरे दिन के लिए पैतीस हजार क्विंटल गन्ने पेराई के लिए चलान निर्गत कर दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page