मोटरसाइकिल चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर, तीन बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर, तीन बाइक बरामद
Facebook WhatsApp


रक्सौल।जीआरपी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोर को चोरी करते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आरोपी मासूम अंसारी, पिता इदरीस अंसारी, ग्राम सवैया कला, थाना सिरसिया, जिला बेतिया को मोटरसाइकिल चोरी करते समय पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसने दो और चोरी की बाइक छिपाकर रखे होने की जानकारी दी। इसकी आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भंगहा क्षेत्र से दो अतिरिक्त मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा चोरी के इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page