हरसिद्धि में विशेष छापामारी अभियान में 14 गिरफ्तार
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 1 वारंटी, 6 इश्तहारित, 2 शराब कांड में, 2 शराब पीने के आरोप में, 2 कुर्की और 1 व्यक्ति 109 मामले में पकड़ा गया है। इनमें द्वारिका राम, पिता स्व. नियत राम, पुनीत राम, पिता स्व. कमल राम दोनों निवासी मुरारपुर, सुनीता देवी, पति यादव लाल शर्मा, निवासी—धवही वारंटियों में शेर मोहम्मद मियां, पिता मुसम्मिया, निवासी—ध्वही हरिहर साहनी, पिता आनंदी सहनी, प्रसाद सहनी, पिता आनंदी सहनी, दोनों निवासी—घोघराहा बैंरिया नवल सिंह, पिता स्व. विद्या सिंह, ददन सिंह, पिता सूर्यजनक सिंह, प्रमोद सिंह, पिता वकील सिंह, वकील सिंह, पिता विद्या सिंह, लता देवी, पति नवल सिंह, पांचों पानापुर निवासी शामिल हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण और लंबित वारंट/इश्तहार निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया गया है।

