पुलिस ने 98.82 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

पुलिस ने 98.82 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धनही गांव के वार्ड संख्या 16 स्थित कब्रगाह के पीछे बनी झोपड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से छिपाकर रखी गई 8 पीएम 200 एमएल की कुल 530 ट्रेटा पैक बरामद हुईं, जिसकी मात्रा 98.82 लीटर है। छापेमारी के दौरान मुख्य शराब कारोबारी घर छोड़कर फरार हो चुका था।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी इनपुट सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर फरार कारोबारी की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही न केवल आरोपी पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी खोजकर गिरफ्तार किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page