मधुबन में दो पक्षों के मारपीट मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

मधुबन में दो पक्षों के मारपीट मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। मधुबन थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के स्थिति को तत्क्षण पुलिस ने संभाल लिया और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि 20 वर्षों से न्यायालय में एक जमीन के विवाद का मामला चल रहा है। उक्त जमीन पर रखे जलावन को उठाने के दौरान बुधवार की सुबह में ही दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलने के साथ ही मधुबन पुलिस वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर घटना में घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page