पांच दलितो की हत्या की अफवाह मामले में एसपी सख्त
-सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश: एसपी
– फौरी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर
मोतिहारी। विधानसभा मतदान के बाद नई सरकार के गठन के पूर्व किसी सिरफिरे ने सोशल मीडिया पर पूर्वी चम्पारण में पांच महादलित की हत्या की अफवाह उड़ा दिया। फलस्वरूप पटना से लेकर मोतिहारी तक इसकी चर्चा होने लगी। इतना ही नहीं राजद के सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओ को आगाह करते हुए तुरंत मामले की जानकारी का निर्देश दिया।
फलस्वरूप इसकी पड़ताल सत्याग्रह टाइम्स ने भी करने का प्रयास किया, ताकि कोई भी भ्रम की स्थिति में नहीं रहे। इस संदर्भ में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश का परिणाम है। लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिले के मधुबन में भूमि विवाद में मारपीट की घटना के अलावें जिले भर में शांति है। बावजूद इसके इस तरह की हिमाकत करने वाले के विरूद्ध साईबर थाने के डीएसपी को निर्देश दिया गया है। जल्द ही वायरल वीडियो करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ उनके रहते हुए किसी भी तरह की हरकत को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। फलस्वरूप अपराधी भी संभल जाये, फौरी कार्रवाई के जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।

