युवक को घर बुलाया और तेज धार हथियार किया जख्मी
-दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज
-युवक का चल रहा इलाज
संग्रामपुर।थाना क्षेत्र के जलहां भंगिया टोला गांव में मंगलवार की देर रात्रि में विवाहिता द्वारा फोन करके बगल के युवक को घर मे बुला कर तेजधारदार हथियार से काट कर जख्मी करने का मामला सामने आया हैं।जख्मी 27 वर्षीय युवक नीरज कुमार का मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।जख्मी के पिता राधा मोहन पटेल ने पुलिस को बताया हैं कि उसके बगलगीर सुनील पटेल व उनकी पत्नी निशु कुमारी ने उसके पुत्र को घर बुलाया और छेड़ छाड़ का आरोप लगाते हुए तेज हथियार से उसके सर हाथ व पैर पर वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया।
वही दूसरी तरफ विवाहिता निशु देवी ने आवेंदन में बताया कि पांच वर्षों पूर्व स्नान करते हुए उक्त युवक द्वारा वीडियो बना लिया गया था।उसी विडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक द्वारा लगातार शारीरिक व आर्थिक शोषण किया जाता रहा। उसकी बात नहीं मानने पर उसने विदेश रह रहे मेरे पति के पास वॉटसअप से वीडियो भेज दिया।अन्य जगह वीडियो को वायरल नहीं करने के एवज में नीरज के द्वारा पांच लाख रुपया कई किश्तों में ले लिया गया।वही मंगलवार की देर रात्रि घर के पीछे से चहारदीवारी तड़प कर घर मे घुस मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा मेरे पति के द्वारा रोका गया तो उनके साथ मारपीट करते हुए अपने बगल के कई लोगो को घर मे बुला कर मेरे स्वजनों के साथ मारपीट की गई व घर मे तोड़ फोड़ करते हुए कई महत्वपूर्ण समानों को साथ ले गए। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो से मिले आवेंदन के आधार पर प्रथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी हैं।

