यूपी का शराब तस्कर गिरफ्तार, किराए के घर से अंग्रेजी शराब बरामद

यूपी का शराब तस्कर गिरफ्तार, किराए के घर से अंग्रेजी शराब बरामद
Facebook WhatsApp


-छतौनी पुलिस की कार्रवाई में शराब कारोबार का खुलासा
मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा बरियारपुर में एक किराए मे लिए गये घर की तालाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं मामले में उत्तर प्रदेश के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस को जानकारी मिली थी कि बड़ा बरियारपुर स्थित एक घर में लंबे समय से शराब की तस्करी चल रही है। इसकी पुष्टि  छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार तस्कर यूपी का आशीष जायसवाल किराये का  घर लेकर अवैध शराब का भंडारण और सप्लाई करता था।

पुलिस टीम ने कमरे के अंदर  विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त कर लिया गया। मौके से पुलिस ने आशीष जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।   थानाध्यक्ष  ने बताया कि  आशीष ने स्वीकार किया है कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लाकर मोतिहारी और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page