आधा-अधूरा निर्माण से रेल अंडर पास का लोगों को नही मिला लाभ

आधा-अधूरा निर्माण से रेल अंडर पास का लोगों को नही मिला लाभ
Facebook WhatsApp


– रेल ट्रैक पार करने के दौरान बोलेरो सवार नौ लोगो की हो चुकी है मौत
– 5 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था निर्माण कार्य
– आंदोलन के मूड़ में दिख रहे ग्रामीण

सुगौली/पू.च.। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ में जनता चैक से सुकुल पाकड़ होकर शीतलपुर की ओर जाने वाली सड़क सुगौली-रक्सौल रेल लाइन को पार करती है। सुरक्षित रेल लाइन पार करने को लेकर शीतलपुर में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अंडरपास बनाने की मंजूरी मिली। आधा-अधूरा निर्माण कार्य भी हुआ। निर्माण कार्य पूरा नही होने की स्थिति में आज भी लोग जान जोखिम में डाल कर रेल लाइन पार कर अपने गंतव्य को जाते हैं। अधूरा अंडरपास अब स्थानीय लोगों की मजबूरी नहीं, बल्कि उनकी दैनिक खतरे की कहानी बन चुकी है। वर्ष 2019 में तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव और तत्कालीन विधायक रामचन्द्र सहनी ने इसका उद्घाटन किया था। अब पांच वर्ष गुजर गय, परन्तु   विभाग और सरकार की उदासीनता के कारण  आज तक यह अंडरपास अधूरा  हीं पड़ा है।

मजबूर होकर ग्रामीण हर दिन मौत के साये में रेलवे लाइन पार करते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि  पूर्व में इस जगह से रेल लाइन पार कर रही बोलेरो पर सवार एक ही परिवार के नौ सदस्य ट्रेन की चपेट में गये, नतीजतन सभी की मौत हो गई थी। बता दे कि सुबह-शाम इस मार्ग से हजारों लोग गुजरते है। जिनके अंदर भय का माहौल बना रहता है। लिहाजा लोग प्रशासन की बेरुखी से आक्रोशित हैं। इसको लेकर स्थानीय निवासी विनोद साह, मो. अब्दुल रहमान और गोवर्धन सहनी का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई फर्क नही पड़ा। अलबत्ता  ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य नहीं प्रारंभ किया गया तो चरणवद्ध आदंोलन किया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page