अमृत सरोवर बनकटवा पर 14 लाख से ऊपर की राशि खर्चे करने बाद भी ग्रामीणों को नही मिला लाभ

अमृत सरोवर बनकटवा पर 14 लाख से ऊपर की राशि खर्चे करने बाद भी ग्रामीणों को नही मिला लाभ
Facebook WhatsApp


-सुख गये सरोवर किनारे लगाए गये  पौधे
– विभाग की उदासीनता से ग्रामीणो में मायूसी पूर्वी चंपारण। बनकटवा प्रखंड के बनकटवा बीच के पोखर को अमृत सरोवर बना तो दिया गया, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सरोवर जिस उद्ेश्य से बनाया गया, वह सार्थक नहीं हो सका। बता दे कि  सरकार की ओर सवे लाखों रूपये खर्च किए गये। अमृत  सरोवर में जल अधिग्रहण का क्षेत्र बड़ा है, लेकिन पोखर किनारे लगाए गए एक यूनिट पौधे सुख गये।  यह योजना 2022-23 की है। पोखरे के किनारे का निर्माण व पोखरे से मिट्टी निकलने में 14 लाख 56 हजार चार 675 रूपये   खर्च किए गये। जानकारी के अनुसार इसके निर्माण के   मैटेरियल पर 34,684 खर्च की गई। जबकि प्राकललित राशि 1731363.73 रूपये है।

जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर में इस समय काफी पानी है, जाहिर है कि लेकिन सरोवर के चारों किनारे लगाए गए पौधे सरोवर की शोभा में चार चांद लगा देता। जाहिर है कि  पोखर के चारों हिस्सो में पतला रास्ता और उद्यान होता, जहां  ग्रामीण स्वच्छ पर्यावरण के लिए अमृत सरोवर पर सुबह-शाम टहलकर स्वस्थ्य का लाभ उठा सकते है। वही मछली पालक भी उक्त पोखर से मछली पालन कर अच्छी कमाई कर लेता। इस संबंध में प्रभारी पीओ प्रवीण मिश्रा ने कहा पोखर के चारों तरफ एक यूनिट पौधे लगाए गए है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page