पुलिस ने हत्या की साजिश को किया बेनकाब,शूटर समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या की साजिश को किया बेनकाब,शूटर समेत 6 अपराधी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

दुबई में बैठे कासिम ने रची थी विजय यादव व पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के हत्या की साजिश

मोतिहारी। दुबई में बैठा मोहम्मद कासिम ने जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव हत्या कांड के सूचक उनके भाई विजय यादव और उनके सहयोगी राजू यादव की हत्या के लिए शूटर को हायर कर पूरा प्लानिंग किया था ,जिसे पुलिस ने नाकाम करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया है।इस मामले में पुलिस की कार्रवाई में 6 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अरेराज थाना क्षेत्र के अरेराज गिरि टोला का प्रीतम गिरि, अली बख्श अनवर उर्फ चुन्नू अंसारी , बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां का मोहम्मद रियाज आलम , गिरि टोला का ही छोटू पटेल , संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईजरा नवादा का महबूब खान उर्फ पठान एवं बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा बाबू टोला का आशुतोष कुमार शामिल है।

पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बताया है कि गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले आशुतोष कुमार , प्रीतम और अली हसन उर्फ चुन्नू अंसारी की गिरफ्तारी की। तीनों बंजरिया थाने के चैलाहां भूतही माई के नजदीक दो बाइक पर अन्य सहयोगियों के साथ कांड करने के फिराक में थे। उक्त अपराधियों से पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर तीन और बदमाश पकड़े गए। बताया गया है कि सुरेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा बंजरिया के फुलवार गांव का दिल रंजन दुबे ने 3 लाख में सुरेश यादव हत्याकांड के वादी विजय यादव और उनके करीबी फुलवार पैक्स अध्यक्ष राजू यादव की हत्या का सुपारी तय किया था। जिसको वासिम ने मैनेज किया था। दुबई में बैठे कासिम ने अपराधियों से तालमेल कर एक से दो दिन में विजय यादव की हत्या कराने वाला था। इस बीच पुलिस के खुफिया तंत्र ने घटना की सूचना दी और 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से दो पिस्टल , दो मैगजीन , 12 जिंदा कारतूस 6 , मोबाइल फोन और दो बाइक जप्त की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टेक्निकल सेल और स्पेशल टीम ने लगातार काम करते हुए उक्त अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यहां बता दे की जून माह में शहर के चांदमारी चौक पर दिन दहाड़े जिला परिषद सदस्य एवं पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस चर्चित हत्या कांड का एफआईआर सुरेश यादव के भाई विजय यादव ने नगर थाने में दर्ज कराया था। इस घटना को लेकर कई गिरफ्तारी भी हुई है। वही मुख्य अभियुक्त दिलरंजन दुबे फरार चल रहा है। पुलिस टीम में सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार , सदर 2 जितेश पांडे , नगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार , बंजरिया थाना अध्यक्ष रमेश महतो सहित कई सब इंस्पेक्टर और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page