एमएस काॅलेज एवं डाॅयट में बने मतगणना केन्द्र पर पुलिस की सुरक्षा रही कड़ी
– डीएम-एसपी ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए लोगों का आभार जताया
मोतिहारी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी। फलस्वरूप अर्धसैनिक बल सहित पुलिस छावनी में मतगणना स्थल एवं ड्राॅप गेट पर जवान मुश्तैदी के साथ कार्य कर रहे थे। इस बीच डीएम, एसपी, डीएसपी सहित अन्य कई अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त नगर थाना एवं छतौनी थाना सहित मुफसील अंचल के निरीक्षक लगातार पुलिस बलो सहित अर्धसैनिक बलो को पूरी मुश्तैदी से जिम्मेवारी निभाने को लेकर निर्देशित करते दिखे।

जबकि डीएम-एसपी लगातार मतगणना केन्द्रो का निरीक्षण कर तेजी से परिणाम निकालने के लिए

संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सहित कर्मियों को निदेशित करते दिखे। डीएम सौरव जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना संपन्न होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए आम-आवाम के प्रति आभार जताया है।

