नेपाल:पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दानबहादुर कार्की

नेपाल:पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दानबहादुर कार्की
Facebook WhatsApp

काठमांडू। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पद से हटाए जाने के बाद दानबहादुर कार्की अपनी बहाली की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

कार्की ने बताया कि वह सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी उपचार की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।कार्की के कानूनी सलाहकार स्वागत नेपाल ने भी पुष्टि की है कि कार्की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

वह इस फैसले को रद्द कर दोबारा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर बहाल किए जाने की मांग करते हुए अदालत में रिट याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।हालांकि, सरकार ने आनन-फानन में नए आईजीपी मनोज केसी को पदोन्नति देकर बुधवार रात ही पदभार ग्रहण करा दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page