पूर्वी चम्पारण में बंपर वोटिंग का एनडीए को मिला भारी लाभ
– ढाका विधानसभा से कम मतो के अंतर से राजद के फैसल रहमान,जबकि 11 सीटो पर एनडीए की जीत
पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में
एनडीए ने ऐतिहासिक फतह किया है। 12 में 11 पर एनडीए जबकि एक ढाका विधानसभा की सीट से काफी कम मतो के अंतर राजद प्रत्याशी फैसल रहमान ने जीत दर्ज कराई है। अलबत्ता फैसल की जीत को लेकर डाॅयट केन्द्र पर भाजपा के पवन जायसवाल के समर्थक दुबारा गिनती को लेकर डटे हुए। इस बार का चुनाव दिलचस्प दिखा, अलबत्ता सभी एक्जिट पोल को भी पीछे छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट में भी दो-तीन सीटो को महागठबंधन में जाते दिखाया गया। लेकिन परिणाम सामने आते ही सभी सर्वे उल्टे साबित हुए। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मास्टर स्ट्राॅक को रोक पाने में विपक्ष विफल रहा। परिणाम के साथ जातीय गणित की लोगों ने हवा निकाल दी एवं विकास पर भरोसा जताकर दिखा दिया। जिले के 12 विधानसभा में केसरिया, नरकटिया में जदयू प्रत्याशी को जीत हासिल हुआ। जबकि एलजेपी को भी दोनो सीटो पर भारी जीत मिली है। वहीं ढाका को छोड़ शेष सात सीटो पर भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल किया है। विपक्ष के दिग्गजो को भारी हार का सामना करना पड़ा है।
12 नरकटिया विधानसभा
कुल मतदानः 218218
जदयू के विशाल कुमार (विजयी) को 104450, राजद के शमीम अहमद 103007, मतो का अंतर 1443, जनसुराज के लालबाबू प्रसाद को 7002, निर्दलीय उमर फारूकी 816, निर्दलीय वशिष्ट प्रसाद1006, निर्दलीय हारून रसीद 1937 जबकि नोटा को 5425 मत मिले है।
15 केसरिया विधानसभा का परिणाम
-कुल मतदान 176683
जदयू की शालिनी मिश्रा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार वीआईपी के वरूण विजय 16340 मतो से पटखनी दी है। श्रीमति मिश्रा को 78192 मत मिले, जबकि वरूण विजय को 61852, जनसुराज के नाज अहमद खान को 11206, निर्दलीय रामाधार राय को 2663, चुटुन कुमार निर्दलीय 2253, बिनोद कुमार निर्दलीय 3313, निर्दलयी चंदेश्वर मिश्र 4342, निर्दलीय पूनम देवी 2131, निर्दलीय रामशरण यादव 2782, सुनील कुमार निर्दलीय को 4567 मत मिला। जबकि 3382 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

19 मोतिहारी विधानसभा
-कुल मतदानः 213120
भाजपा के प्रमोद कुमार को 106080 मत प्राप्त हुए। जबकि राजद के देवा गुप्ता को 92 हजार 517 मत मिले है। अंतर 13563, जनसुराज के डाॅ. अतुल कुमार 6 हजार 5 सौ 92, निर्दलीय फकरे आलम 1146, निर्दलीय सिकंदर चैधरी 512, निर्दलीय सुशील कुमार 323, निर्दलीय दिव्यांशु भारद्वाज 2082, निर्दलीय दुखी राय 603, निर्दलीय बृजबिहारी यादव 1647 जबकि नोटा में 2809 मत मिले है।
14 गोबिंदगंज विधानसभा
-कुल मतदानः 182823
लोजपा के राजू तिवारी विजयी घोषित किए गये। उन्हे 96034 मत मिले। प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय को 63351, अंतर 32683, जनसुराज के कृष्णकांत मिश्र 9830, निर्दलीय अजीत कुमार राम 1815, निर्दलीय अशोक कुमार सिंह 929, निर्दलीय आशुतोष कुमार को 3471, निर्दलीय नीतेश कुमार श्रीवास्वत 3770, निर्दलय राहुल प्रियदर्शी को 630 जबकि नोटा को 2911 मत मिले है।
18-मधुबन विधानसभा
कुल मतदान: 181760
भाजपा के ई. राणा रंधीर सिंह विजयी घोषित किये। उन्हे 86002, जबकि राजद के संध्या रानी को 80510, मतो का अंतर 5492, जनसुराज के विजय कुशवाहा 5383, आम आदमी पार्टी कुणाल भूषण उर्फ बिट्टू को 2602, बसपा के हरिश्चन्द्र प्रसाद को 1508, जनशक्ति जनता दल के शिवशंकर राय को 1101, निर्दलीय शशि रंजन कुमार उर्फ सोनू सिंह 2647, निर्दलीय सैयद मोहम्मद इमाम 2007, नोटा 2064 मत मिले है।
13 हरसिद्वि विधानसभा (सुरक्षित)
कुल मतदान: 202899
भाजपा के कृष्णनंदन पासवान 96864, राजद राजेन्द्र राम 89769, मतो का अंतर 7095, जनसुराज के अवधेश कुमार 9568, किसान सुराज दल के रविकांत रवि 652, निर्दलीय जगदीश राम 800, राजेन्द्र पासवान 2100, नोटा 3146
11 सुगौली विधानसभा
कुल मतदान 1097888
एलजेपी राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता 98595, जनशक्ति जनतादल जबकि श्याम किशोर चैधरी 40542 विजय का अंतर 58053 रहा। बसपा के जुल्लफीकार आफताब 24750, जनसुराज के अजय कुमार झा 24546, किसान सुराज दल के जितेन्द्र तिवारी 4241, नोटा को 5214 मत मिले।
10 रक्सौल विधानसभा
कुल मतदान 2015448
भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा 106765, कांग्रेस के श्यामबिहारी प्रसाद को 88887 अंतर 17878 वोट से बीजेपी की जीत, जनुसराज कपिलदेव प्रसाद 14656, निर्दलीय मो. कलीम 1170, निर्दलीय धुरेन्द्र कुमार 1460 में नोटा 2510 मत मिले है।
20 चिरैया विधानसभा
कुल मतदान: 198418
भाजपा के लालबाबू प्रसाद गुप्ता 90572, राजद लक्ष्मीनारायण यादव 51212 मतो का अंतर 39360, जनसुराज संजय कुमार 15590, निर्दलीय अच्छेलाल प्रसाद यादव 34874, जनशक्ति जनता दल मुकेश कुमार 2920, समाजशक्ति पार्टी मोहताब आलम 776, नोटा 2474 मत मिले है।
21 ढाका विधानसभा
कुल मतदान: 246580
फैसल रहमान राजद 112727, पवन कुमार जायसवाल भाजपा को 112549 मतो का अंतर 178, आप के मधुसूदन कुमार को 912, बसपा सिंकदर भारती 396, नायक युवा क्रांति पार्टी के केदार राम 215, डाॅ. एलबी प्रसाद जनसुराज 8347, राजष्ट्रीय जनसंभावना के नगीना पासवान 477, एआईएएम के राणा रंजीत 5730, निर्दलीय मो. सलीम 495, निर्दलीय सुबोध कुमार 1685, नोटा 3047 को मत मिले है। 16 कल्याणपुर विधानसभा
कुल मतदान: 186215
सचिन्द्र प्रसाद सिंह भाजपा 89057, मनोज यादव राजद 73489 मतो का अंतर 15568, बसपा मो. बद्ीउज्जमा 4490, आप के रामबाबू दास 579, लोहिया जनता दल के अरबिंद कुमार पांडेय 2250, जनसुराज के मंतोष कुमार सहनी 5205, जागरूक जनता पार्टी मोहित कुमार 624, निर्दलीय अशोक यादव 2605, निर्दलीय नितेश कुमार सिंह 1626, निर्दलीय राकेश कुमार पंडित 517, निर्दलीय सुबोध कुमार 2512, नोटा 3260 मत मिले है।
17 पिपरा विधानसभा
कुल मतदाता 244657
श्यामबाबू यादव भाजपा 110422, राजमंगल प्रसाद 99677 मतो का अंतर 10745, बसपा विपुुल कुमार 4695, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अमित कुशवाहा 2041, भारत जन जागरण दल के कुंदन कुमार 1439, बज्जिकांचल विकास पार्टी के जगदीश प्रसाद 851, किसान सुराज दल के श्याम कुमार 859, जनसुराज के सुबोध को 9487, निर्दलीय मो. मुमताज आलम 2045, निर्दलीय रविरंजन कुमार 4410, निर्दलीय राजमंगल प्रसाद 4872, नोटा 3850 मत मिले

