मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में राजद प्रत्याशी का स्टीकर सहित 3 लाख कैश बरामद

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में राजद प्रत्याशी का स्टीकर सहित 3 लाख कैश बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान वोटरों का खरीद फरोख्त करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले या भय और लाभ देने वालो पर सख्त कारवाई की जा रही है।एसपी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर सबा खान के आवास पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान लिफाफों में रखे लगभग तीन लाख रुपये एवं राष्ट्रीय जनता दल के स्टिकर बरामद किए गए। बताया गया है कि एक कमरे में उजले रंग के लिफाफे में पैसा और राजद प्रत्याशी का स्टीकर रखा जा रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के धावा दल ने छापेमारी कर कैश को जप्त कर लिया। वही मौके पर कुछ लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अगे्रतर कार्रवाई चल रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page