चिरैया के भाजपा प्रत्याशी का रूपये बांटते वीडियो वायरल
– निर्वतमान विधायक लालबाबू गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी। जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता के पालन करने को लेकर निरंतर निगरानी रख रही है। इसी क्रम में आज दो अलग-अलग मामलों में फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने कार्रवाई की है। चिरैया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक लालबाबू गुप्ता का रुपये बांटते और प्रलोभन देने का वीडियो वायरल हो गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। यह वाकया चिरैया विधानसभा क्षेत्र में की है। पताही थाना क्षेत्र (चिरैया विधानसभा) मामले में नकद वितरण निर्वतमान विधायक लाल बाबू गुप्ता को रुपए का प्रलोभन देते वीडियो वायरल) की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
टीम ने जांच के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गुप्ता एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने में किसी भी प्रकार के प्रलोभन, नकद वितरण, या अवैध गतिविधि पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

