पुलिसिया अभियान में नौ गिरफ्तार, 40 लीटर देसी शराब बरामद
-हत्या, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी और वारंट के मामलों में हुई कार्रवाई
। स्थानीय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों के नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान 40 लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपितों में हत्या, हत्या के प्रयास, शराब निषेध अधिनियम और विभिन्न वारंट के मामले के आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 794/25, दिनांक 2 दिसंबर 2025, धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस (हत्या) के प्राथमिक अभियुक्त अवधेश सहनी, पिता स्वर्गीय सहनी तथा उनकी पत्नी, दोनों निवासी पानापुर ढाब टोला, को गिरफ्तार किया गया है।वहीं, थाना कांड संख्या 540/22, दिनांक 1 नवंबर 2022, हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिक अभियुक्त रंजन राम, पिता स्वर्गीय शंभू राम, निवासी घोघराहा बैरिया, को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कांड संख्या 266/26, दिनांक 17 मई 2026, बिहार मद्य निषेध अधिनियम के मामले में प्राथमिक अभियुक्त धीरज कुमार, पिता राजाराम ठाकुर, निवासी मठलोहियार छतवनिया टोला, को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त को मोतिहारी न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में अपर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार दरोगा देवशरण महतो दरोगा रिशु जायसवाल दरोगा बना फल अक्षय कुमार दरोगा प्रीतम कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

