एसएसबी 71वी वाहिनी ने नेपाल ले जा रहे 75 बोरा यूरिया किया बरामद

एसएसबी 71वी वाहिनी ने नेपाल ले जा रहे 75 बोरा यूरिया किया बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। एसएसबी 71वीं वाहिनी के जवानो ने समवाय अठमोहान के अगरवा सीमा चौकी के समीप से 75 बोरा यूरिया बरामद किया है।एसएसबी के अनुसार नियमित गश्ती के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तम्भ के पास टीम ने कुछ व्यक्तियों को नेपाल की ओर अपनी मोटरसाइकिलों पर उर्वरक के बैग ले जाते देखा।

नाका पार्टी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने उर्वरक के बैग 02 बाइकों के साथ फेंक दिए और नेपाल की ओर भाग गए, जिसके बाद टीम आस-पास के इलाकों की तलाशी शुरू किया,तो 75 बैग यूरिया बरामद किया गया।बरामद बाइक व यूरिया को सीमा शुल्क कार्यालय को सौपने के बाद अग्रतर कारवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page