चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूरी श्रद्धा वह भक्ति के साथ शांतिपूर्ण संपन्न

Facebook WhatsApp

-उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद  व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण किया

-उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण

मोतिहारी/रक्सौल। लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता एवं सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा जिले भर में  भक्तिमय माहौल और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाके तक छठ व्रत को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।

छठी मैया की सुमधुर गीत से वातावरण भक्ति के रस में  सराबोर कर दिया था। चार दिवसीय छठ व्रत का समापन उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय में अवस्थित कई घाटों पर विहंगम दृश्य देखने को मिला वहीं प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे सभी घाटों सहित गश्ती दल छठ घाटों सहित लोगों की निगरानी में जुटे दिखे।

वहीं  रक्सौल  एवं रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासे उत्साह देखने को मिला। सोमवार को व्रतियों ने 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास का पारण कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु एवं सुखमय जीवन की कामना की। चारों ओर छठी मइया के पारंपरिक गीतों एवं भगवान भास्कर की आराधना से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

व्रती महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री से सजे सूप एवं दउरा लेकर घाटों पर पहुंचे। इसके बाद जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को दूध एवं पवित्र जल से अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों ने छठी मइया से परिवार की खुशहाली, आरोग्य, संतान की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। रक्सौल शहर के कौड़िहार चौक, सूर्य मंदिर, नागा रोड, आश्रम रोड, बांकुवा ब्रह्मस्थान सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाटों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर परिवार के सदस्य एक साथ पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नजर आए।

श्रद्धालुओं की भीड़ और छठी मइया के गीतों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। इसके बाद रविवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।

जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी, एसपी, नगर आयुक्त, डीडीसी, एसडीएम, एसडीपीओ, नगर थाना अध्यक्ष, छतौनी थाना अध्यक्ष  सहित अधिकारी, पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। जबकि रक्सौल में  अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा एवं डीएसपी मनीष आनंद लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। वहीं, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भ्रमण करते रहे।

अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का जायजा लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने की निगरानी की गई। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों की सक्रियता के कारण विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की। किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील दिखे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page