पागल कुत्ते का आतंक, सात लोगों को काटकर किया जख्मी

पागल कुत्ते का आतंक, सात लोगों को काटकर किया जख्मी
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी पंचायत के मधुबनी गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुत्ते ने गांव के सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है।

घायलों में हर्षित कुमार 7 वर्ष  पिता गुंजन सिंह, अप्पू कुमार 22 वर्ष, पिता रत्नेश सिंह, पीयूष कुमार 12 वर्ष पिता ओमप्रकाश सिंह,कुंदन कुमार 30 वर्ष, पिता संजय पासवान तथा भनु साह सहित सात लोग शामिल हैं। घायलों में हर्षित, अप्पू और कुंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

वहीं अन्य घायलों के उपचार की जानकारी नहीं मिल सकी है।उत्तरी मधुबनी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पागल कुत्ते के आतंक की सूचना फोन के माध्यम से वन विभाग को दे दी गई है।  खबर लिखे जाने तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका था। कुत्ते के भय से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page