नेपाल में भीषण सड़क हादसा, छठ मनाने जा रहे एक ही गांव के 10 लोगों की मौत, 6 घायल

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, छठ मनाने जा रहे एक ही गांव के 10 लोगों की मौत, 6 घायल
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:10 बजे हुआ, जब काठमांडू से सर्लाही जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिर गई।पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 16 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही सशस्त्र प्रहरी बल के भीमफेदी सुरक्षा बेस से डीएसपी के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। नेपाली सेना और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी ।

दुर्घटना में जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। मकवानपुर पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छठ पर्व मनाने के लिए सर्लाही स्थित अपने गांव लौट रहे यात्रियों की इलेक्ट्रिक माइक्रोबस भीमफेदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल सर्लाही के चक्रघट्टा गांवपालिका निवासी मुकेश यादव ने बताया कि वे लोग दो गाड़ियों में सवार होकर गांव जा रहे थे। इनमें से आगे चल रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार सभी लोग फल व्यवसायी परिवारों से जुड़े थे। मुकेश यादव के अनुसार, छठ मनाने के लिए वे लोग कुल 15 लोग एक गाड़ी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। हेटौंडा अस्पताल में उपचार करा रहे मुकेश ने बताया कि उन्होंने ललितपुर के टीकाथली से इलेक्ट्रिक गाड़ी बुक की थी और रात करीब 2 बजे गांव के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में सवार अधिकांश लोग एक ही गांव के पड़ोसी और रिश्तेदार थे।

हादसे में मुकेश के सिर और पीठ में चोट आई है, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। सक्षम के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी हालत भी सामान्य है। वहीं, एक अन्य घायल सुदन के सिर और मुंह में चोट लगी है तथा उनकी स्थिति मध्यम है। यह जानकारी सशस्त्र प्रहरी बल के सह-प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने दी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page