एसएसबी ने मनाई राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ

एसएसबी ने मनाई राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी बाह्य सीमा चौकियों में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण बलकर्मियों ने देखा। इस अवसर पर कमांडेंट संजय पांडेय, उप कमांडेंट अगाले प्रियदर्शन अरुण, खेम राज समेत वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page