चीनी लदे पिकअप से 1296 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

चीनी लदे पिकअप से 1296 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट। शराब कारोबारियो  के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरियाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया चौक स्थित ओवरब्रिज के समीप पुलिस ने छापेमारी कर चीनी लदे एक पिकअप वाहन से 150 कार्टून ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गौनाहा गांव निवासी प्रमोद सिंह, पिता चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि तस्कर चीनी लदे पिकअप वाहन में शराब छिपाकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 150 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 1296 लीटर बताई गई है।

इस संबंध में डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं सतर्कता के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page