अपहरण के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, अगवा लड़की बरामद

अपहरण के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, अगवा लड़की बरामद
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इनमें से एक मामले में अगवा की गई लड़की को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पहले मामले में पुलिस ने पन्नापुर कान्ही टोला निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लड़की की मां ने तीन नवंबर को थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें संजय कुमार, उसकी मां किशनावती कुंवर और उसके भाई रामप्रवेश कुमार को आरोपित किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और मुख्य आरोपित संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, अपहरण के दूसरे मामले में पुलिस ने विशुनपुरा निवासी झपस राम के पुत्र रामू कुमार को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों अलग-अलग अपहरण के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page