सरकार पर्यटन स्थलों के समीप अत्याधुनिक जीविका मार्ट व हाट का निर्माण कराएगीः मंत्री 

सरकार पर्यटन स्थलों के समीप अत्याधुनिक जीविका मार्ट व हाट का निर्माण कराएगीः मंत्री 
Facebook WhatsApp

-रक्सौल, रामगढ़वा और सुगौली प्रखंड अंतर्गत वीबी- जीरामजी योजना अंतर्गत 75.68 लाख की लागत के कुल 09 योजनाओं का किया  शिलान्यास एवं उद्घाटन

मोतिहारी। श्रवण कुमार, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण ने जिला परिभ्रमण के दौरान रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा पंचायत में  ग्रामीण विकास की कुल 09 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

उन्होने लक्ष्मीपुर में सरकारी स्कूल के चहारदीवारी  कार्य का उद्घाटन तथा रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा पंचायत की तीन, रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा पंचायत की दो तथा सुगौली प्रखंड के फुलवरिया पंचायत की तीन योजनाओं का शिलान्यास किया।

 इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए  मंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन स्थलों के समीप अत्याधुनिक जीविका मार्ट और ग्रामीण हाट का निर्माण कराकर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

जीविका दीदियों व किसानों के उत्पादों को उचित व स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के साथ बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जीविका दीदियों के हस्तशिल्प व कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रमुख अत्याधुनिक जीविका मार्ट व हाट का निर्माण करा रही है।

कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए पांच हजार से अधिक खेल मैदान की स्वीकृति प्रदान की गई है। फलस्वरूप विद्यालय व अस्पताल के चहारदिवारी के साथ विद्यालय भवनों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रखंड व ग्राम स्तर पर भूमि उपलब्ध होने पर हाट(बाजार) विकसित किया जाएगा।  सरकार समेकित बकरी व भेड़ विकास योजना के तहत ग्रामीण पशुपालकों व चयनित लाभार्थियों को अनुदान पर तीन-तीन बकरियां उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही सरकार पशुपालकों के आर्थिक आधार को बेहतर करने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराने का काम करेगी।

इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा बकरी के दूध की प्रमाणिकता व ब्रांडिंग को मजबूत करना है। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ.संजय जायसवाल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, निदेशक डीआरडीए डॉ. कुंदन कुमार विधायक बब्लू गुप्ता, जयराम चौरसिया, जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल,भाजपा के  अशोक पांडेय, मो. एहतेशाम, किशोरी पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद, दीपक पटेल व अन्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page