सेमरा हाई स्कूल के समीप एनएच पर मिला अज्ञात युवक का कुचला शव, वाहन की ठोकर से मौत की आशंका

सेमरा हाई स्कूल के समीप एनएच पर मिला अज्ञात युवक का कुचला शव, वाहन की ठोकर से मौत की आशंका
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा हाई स्कूल के समीप गुरुवार की देर रात एनएच पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ था। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। हादसे में युवक का शरीर बुरी तरह कुचल गया था।

ग्रामीणों की सूचना पर देर रात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक ने नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी।

इस संबंध में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page