केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया मतदाता जागरूकता अभियान

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया मतदाता जागरूकता अभियान
Facebook WhatsApp

पटना।सूचना और प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना की तरफ से आयोजित बिहार के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान दिनांक 30 अक्टूबर से चलाया जा रहा है,ये अभियान क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अपर महानिदेशक शैलेश कुमार मालवीय तथा कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिला में ये कार्यक्रम जन केसरिया,गोविंदगंज,और चिरैया विधानसभा में किया जाएगा।उसी क्रम में आज दिनांक 05 .11.2025 को केंद्रीय संचार ब्यूरो,पटना के पंजीकृत दल,नाद,पटना एवं योगी जी सेवा संस्थान,पटना और अभिनंदन कुमार ,जादूगर ,पटना द्वारा पहला कार्यक्रम क्रमशः बेलही(चिरैया),और नवादा ढाला( गोविंदगंज)एवं संग्रामपुर(केसरिया)में नोडल अधिकारी दीपक कुमार, ( विभागीय कलाकार,केंद्रीय संचार ब्यूरो,पटना) के दिशा निर्देश में किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गीत ,नाटक और नृत्य ,जादू,के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केंद्र जाए और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदान के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को बताना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page