प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पूर्वी चंपारण के 4.30 लाख किसानों को किया गया हस्तांतरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पूर्वी चंपारण के 4.30 लाख किसानों को किया गया हस्तांतरित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस अवसर पर पिपराकोठी स्थित महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह शामिल हुए और किसानों को संबोधित किया।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सम्मान, आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और किसान हितैषी सोच का प्रतीक है। योजना की पहली 23 किस्तों में पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।  उन्होंने बताया कि 24वीं किस्त के तहत पूर्वी चंपारण जिले के 4,30,389 किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में 86,03,04,000 रुपये अंतरित किए गए हैं। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।

सांसद ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि पहुँचने से पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने बेहतर सिंचाई, गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक तकनीक, कृषि ऋण और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने को किसानों की समृद्धि के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष के तहत 521 इकाइयों के समर्पण और 12 बागवानी समूहों के उद्घाटन को कृषि विकास की महत्वपूर्ण पहल बताया।

साथ ही किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने, जल संरक्षण करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उपमहापौर डॉ.  लालबाबू प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. एस. के. पूर्वे, जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री, अखिलेश प्रसाद सिंह, श्यामबाबू सिंह, रिंकू पाठक, हरेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page