विधायक ने किया रबी फसल महोत्सव का उद्घाटन
कल्याणपुर। प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार मे शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा बसंतिक रवि महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव का उद्धघाटन विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिह ,बीडीओ चंद्र गुप्त बैठा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मनिष कुमार उप प्रमुख राकेश रौशन ने किया। महोत्सव में पहुंचे किसानो को संबोधित करते हुए विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिह ने कहा कि सरकार किसानो को समृद्ध करने के लिए किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना दिया जा रहा है, किसानो को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करायी जा रही है।
किसान के लिए सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जा रही है। जिससे किसान समृद्ध हो सके ।वही कोडिनेटर विधार्थी कुमार ने पहुचे किसानो को कम लागत मे वैज्ञानिक तरह से खेती के बारे मे बताया । जिससे किसान कम खर्च मे अच्छी उपज ले सके ।बागवानी के बारे मे भी बताया गया साथ ही रवि फसल मे सरकार द्वारा अनुदानित बीज उपलब्ध करायी गई है, उसके बारे मे भी बताया गया।
मंच संचालन मुन्ना सिह ने किया। मौके पर पूर्व उप प्रमुख धीरेन्द्र सिह ,लालबाबू सिह ,पैक्स अध्यक्ष चंदन सिह ,नागेन्द्र मिश्र , केशव कुमार कोडिनेटर अमरेंद्र सिह ,दीप्पू कुमार ,प्रमोद सिह ,विवेक कुमार ,धमेंद्र कुमार रमण कुमार सहित किसान सलाहकर एंव किसान मौजूद थे।

