थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ में आयोजित जनसभा में गरजी प्रियंका गांधी

थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ में आयोजित जनसभा में गरजी प्रियंका गांधी
Facebook WhatsApp

-कही अंग्रेजों के साम्राज्य से कम नहीं मोदी और नीतीश का साम्राज्य, इसलिए बदलाव जरूरी

पश्चिम चंपारण। थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ के राजकीय संपोषित उच्च प्लस टू विद्यालय के प्रांगण और चनपटिया में बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने वाल्मीकिनगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को जीताने के लिए जनसभा को संबोधित किया। अपनी भाषण की शुरुआत प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंपारण की धरती को नमन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में चंपारण की धरती की अहम भूमिका है। आपको जो 10-10 हजार रुपए जो मिले है। रख लीजिए, काम कीजिएगा, लेकिन वोट आप अपने विकास के लिए करिए। उन्होंने अपने संबोधन में वोट के अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि यह अधिकार हमें संविधान ने दिया है। क्योंकि जनता के हाथों में ही संविधान की शक्ति है। उन्होंने मोदी और बिहार के नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों की साम्राज्य से थोड़ा भी कम मोदी और नीतीश का साम्राज्य नहीं है। उनके हाथों में देश और राज्य बंधक पड़ा हुआ है।

एसआईआर के तहत मोदी जी ने 65 लाख वोट कटवाए हैं। वह सब वोट आप सबों का है। वोट चोरी के खिलाफ हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऊपर निशान साधते हुए कहा कि, सुबह से शाम तक मोदी जी नेहरू और उनके परिवार को गाली देने में लगे हुए हैं। जहां भी जाओ नेहरू परिवार, जहां भी जाओ राहुल गांधी बस उनका एक ही रट लगा हुआ है। बिहार और देश में जितने भी उद्योग और फैक्ट्रियां हैं सब विदेशियों के हाथ में दे दिया गया है। अडानी और अंबानी मोदी के चहेते हैं, सभी फैक्ट्रियों का संचालन, सभी ठेकेदारियां उन्हीं लोगों के हाथों में है। इसलिए बिहार को बदलाव की जरूरत है। उपस्थित महिलाओं को अपने तरफ आकर्षित करने के लिए प्रियंका गांधी ने साफ तौर पर कहा की 10 हजार रुपए देकर आपकी वोट खरीदी गई है। जबकि वह रुपया आपका है।
उन्होंने मंच पर उपस्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को भारी मतों से जीतने का आह्वान किया।

मंच पर प्रियंका गांधी ने आदिवासी महिलाओं के साथ किया नृत्य

प्रियंका गांधी के स्वागत में थरूहट के महिलाओं द्वारा झमटा नृत्य की प्रस्तुति की गई। महिलाओं के नृत्य को देखकर प्रियंका गांधी तालियां बजाने लगी और उनके साथ लगभग 10 मिनट तक नृत्य की प्रस्तुति कर जनसभा में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आदिवासी लड़कियों के साथ नृत्य करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह धरती उन लोगों की है, जिनके रग रग में कला बसा हुआ है। उन्होंने जनता नृत्य में शामिल सभी लड़कियों को गले लगा उनसे हाथ मिलाया और उनकी कला की सराहना की।

हेलीपैड से सीधे पहुंची हस्तकरघा गृह

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हेलीपैड से उतरकर सीधे उसे जगह पहुंची जहां थारू जनजाति के महिलाओं द्वारा हस्त का उद्योग का संचालन किया जाता है। हस्तकरघा उद्योग में पहुंचे, प्रियंका गांधी ने प्रत्येक महिलाओं से इससे होने वाले कमाई के बाबत जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से कहा कि क्या इससे आपके बच्चे बच्चियों की पढ़ाई लिखाई एवं परिवार का खर्च चल जाता है। महिलाओं ने जब आप में कहा कि मिला-जुला कर सब कुछ अच्छा से हो जाता है।

मंच पर प्रियंका गांधी द्वारा बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद किए गए वादों को निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपने स्तर से भी वादों की झड़ी लगा दी। जनसभा में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में महिलाओं को कहा कि आपके खाते में प्रत्येक महीने 25 सौ, विधवा पेंशन के लिए 15 सौ, वृद्धा पेंशन 3 हजार और मनरेगा में मजदूरी करने वाले मजदूरों को प्रतिदिन 300 रूपए महागठबंधन की सरकार पहले कैबिनेट की बैठक में ही पारित करेगी। आपकी हर सुख दुख का ख्याल हम करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page