मेरी उम्र कच्ची,लेकिन मेरी जुबान पक्की:तेजस्वी

मेरी उम्र कच्ची,लेकिन मेरी जुबान पक्की:तेजस्वी
Facebook WhatsApp

– कहा हर घर में एक को मिलेगी सरकारी नौकरी, बिजली होगा फ्री
पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अब अपने चरम पर है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को पूर्वी चंपारण पहुंचे। उन्होंने जिले के हरसिद्धि, कल्याणपुर, मोतिहारी,मधुबन और ढाका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की। जहां महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। कल्याणपुर में आयोजित सभा में तेजस्वी यादव के साथ कल्याणपुर से राजद प्रत्याशी मनोज यादव, हरसिद्धि से राजेंद्र राम और मोतिहारी से देवा गुप्ता,ढाका से फैसल रहमान,चिरैया से लक्ष्मी नारायण यादव,मधुबन से संध्या रानी व नरकटिया से डा.शमीम अहमद सहित अन्य महागठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट करने के लिए अपील किए। सभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ के नारों से इलाका गूंजता रहा।
जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पूर्व में नीतीश के साथ बनाए सरकार में किए गए कामों को गिनाया। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी।

खरमास बीतने के साथ ही महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपए दिए जाएंगे। बिजली सभी को फ्री मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार और शिक्षा के लिए हो रहे पलायन को रोक कर बिहार में ही बेहतर शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन मेरी जुबान पक्की है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। उन्होंने वादा किया कि राजद की सरकार बनने पर बिहार में ‘दवाई, कमाई, सिंचाई और पढ़ाई’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि दो गुजराती देश चला रहे हैं और बिहार में रिमोट से सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, हमारे चाचा जी अब अचेतावस्था में हैं, लेकिन हमें उनकी चिंता है। तेजस्वी ने जनता से अपील किया कि इस बार बिहार को नई दिशा देने के लिए बदलाव जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जनता अगर मौका देगी तो वे बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्त कर एक विकसित राज्य बनाएंगे। जनसभा में उपस्थित भीड़ ने तालियों और नारों से उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्वी चंपारण में तेजस्वी यादव का यह दौरा महागठबंधन के चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page