बिहार में रोजगार के लिए बनाये तेजस्वी की सरकार:इमरान प्रतापगढी
फैसल रहमान व लक्ष्मी नारायण यादव को जिताने की अपील
कांग्रेस सांसद व देश के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को ढाका के खेल मैदान में ढाका से महागठबंधन प्रत्याशी फैसल रहमान व चिरैया के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण यादव के पक्ष में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बिहार एवं देश का भविष्य तय करेगा। इसलिए एक एक वोट लालटेन छाप पर पड़ना चाहिए।आपके वोट से ही ढाका से फैसल रहमान तथा चिरैया से लक्ष्मी नारायण यादव विधायक बनेंगे, तभी तेजस्वी की सरकार बनेगी। भाजपा पूरी तरह से साजिशपूर्ण तरीके से बिहार का चुनाव लड़ रही हैं। सूबे में नफरतें फैला कर वो वोट लेना
चाह रही हैं। इस बार आप सभी बिल्कुल किसी लालच में नहीं फंसेगे। महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही हैं। घोषणा पत्र में हमारे वायदे मुद्दों पर हैं। तेजस्वी सरकार बनते ही एक-एक कर सारे वायदे पूरे किये जाएगें। चंपारण की धरती को गांधी जी ने आजादी की लड़ाई के लिए चुना था। फलस्वरूप इस धरती को नमन करता हूं।यहां के लोग किसी बहकावे व जज्बात में बहने वाले नहीं हैं। सबों से अपील हैं कि बिहार में बदलाव के लिए एक एक वोट महागठबंधन प्रत्याशी को देकर जिताने के लिए लालटेन छाप का बटन दबाये, ढाका के नौजवान अगर आपको सरकारी नौकरी का लाभ लेना हैं तो, अबकी बार बिहार में तेजस्वी सरकार को लाना ही होगा। मंच का संचालन राजद अध्यक्ष शम्स तबरेज ने किया।

