एडीआर रिपोर्ट:बिहार विधानसभा के दुसरे चरण में 1302 उम्मीदवारो में 415 पर अपराधिक मामले दर्ज
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 32 फीसदी यानी 415 उम्मीदवारो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है, रिपोर्ट के अनुसार 11 नवंबर को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवारों में 1297 उम्मीदवारो ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 341 उम्मीदवारो पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एडीआर ने विश्लेषण के बाद बताया है,कि 1302 में से 1297 उम्मीदवारों की लिस्ट का विश्लेषण किया गया। जिसमे 562 उम्मीदवार करोड़पति पाये गये। दुसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.44 करोड़ रुपए है।
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा दायर किया है, उसमें 19 ने बताया है कि वे हत्या जैसे संगीन आपराधिक मामले झेल रहे हैं। 79 ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर हत्या की कोशिश का आरोप है। 52 उम्मीदवारों पर महिलाओ के खिलाफ मामले दर्ज है,जिनमे 52 में से 3 ने कहा है कि उन पर बलात्कार का केस चल रहा है।
किस पार्टी ने कितने उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
जन सुराज पार्टी के 117 उम्मीदवारों में 58 के खिलाफ आपराधिक मामले
बहुजन समाज पार्टी के 91 प्रत्याशियों में 17 पर क्रिमिनल केस
राष्ट्रीय जनता दल के 70 में से 38 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज
भारतीय जनता पार्टी के 53 में 30 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज
जनता दल यूनाइटेड के 44 में से 14 प्रत्याशी झेल रहे आपराधिक मुकदमे
आम आदमी पार्टी के 39 में 12 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
कांग्रेस के 37 में से 25 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस
लोक जनशक्ति पार्टीराम विलास के 15 में 9 प्रत्याशी आपराधिक केस झेल रहे
भाकपा माले लिबरेशन के 6 में से 5 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं
सीपीआई के 4 में से 2 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

