मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्रेक्षक लिया जायजा

मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्रेक्षक लिया जायजा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त मधुबन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक अहमद इकबाल ने आज सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बनकट में मतदान कर्मियों के दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों से जरूरी जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से भी कई चीजों को लेकर प्रश्न किया।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सीएस डीएभी पब्लिक स्कूल मोतिहारी के प्रांगण में चल रहे दूसरे स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन कल्याणपुर एवं पीपरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल के कर्मियों का प्रशिक्षण कमरा संख्या 1 से 30 में सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। जिले के कुशल एवं योग्य मास्टर ट्रेनरों की संगठित टीम द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों, ईवीएम संचालन से जुड़ी हुई तकनीकी जानकारी एवं चुनाव के दौरान विभिन्न प्रकार के होने वाले कठिनाई से बचने की जानकारी प्रदान की गई।

मास्टर ट्रेनरों ने मॉक पोल, पीआरओ ऐप, मॉक पोल के दौरान प्रतिस्थापन, पहले मतदाता के मतदान करने के पूर्व शून्य जांच, मतदान प्रारंभ सूचना ,वीटीआर, मतदान के दौरान प्रतिस्थापन, 100 प्रतिशत वेव कास्टिंग ,डायरी एवं विजिट शीट, मतदान समापन एवं अंतिम मिलन कार्यक्रम, सीलिंग एवं पावर पैक का प्रतिस्थापन, पीआरओ एप्प ,ऑनलाइन असेसमेंट के साथ -साथ चुनाव में प्रयुक्त मोहर, विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों की जानकारी दी।
मौके पर जिला प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के वरीय नोडल अधिकारी सह एडीएम ( लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती, सहायक समाहर्ता प्रिया रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ,डीआईओ रविकेश कुमार, वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद ,रमेश कुमार ,कमलेश कुमार सिंह, पूनम कुमारी, प्रणव कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, रामेश्वर राम, रानी कुमारी, अंजना कुमारी ,रुमित रौशन, अभिनव आनंद, अरुण सिंह इत्यादि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page